उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- आज से 28 जून तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, एसओईसी ने सावधानी बरतने का भेजा पत्र

  • मौसम विभाग ने दी उत्तराखंड में 28 जून तक भारी बारिश की चेतावनी, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून न्यूज़- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 28 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून और नैनीताल जिलों में 23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वनभूलपुरा पुलिस ने 02 स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है। उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और देहरादून में भी बारिश की चेतावनी है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भारी बारिश अलर्ट, कल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

 

 

मौसम विभाग ने प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भूस्खलन और बाढ़ जैसे खतरों से बचने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर भीमताल झील में गिरा डंपर, चालक की मौत