उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने कार्य मंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड विधानसभा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति (Business Advisory Committee) से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिखकर भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) रुद्रपुर सिडकुल में स्थित पायल इंडस्ट्रीज कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

 

 

सूत्रों के मुताबिक इस्तीफे में दोनों विधायकों ने समिति की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि विपक्ष की राय और सुझावों को समिति की बैठकों में तवज्जो नहीं दी जाती। इसी कारण उन्होंने समिति से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अस्पताल में इलाज के इंतजार में खड़ा था मरीज, बेसुध होकर जमीन पर गिरा, हुई मौत।

 

 

गौरतलब है कि कार्य मंत्रणा समिति विधानसभा की महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है, जिसमें सत्र की कार्यवाही और एजेंडा तय होता है। अब नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ विधायक के इस्तीफे से विधानसभा की राजनीति और भी गर्माने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मे चिल्ड्रन्स एकेडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बच्चो ने पाए बच्चों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर इतिहास रचा