उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

राजधानी देहरादून में देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लगातार हो रही वर्षा के चलते आमजन को यातायात और रोजमर्रा की गतिविधियों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले प्रदेश के युवा ध्‍यान दें! प्राथमिक शिक्षकों के 3368 पदों की भर्ती पर आया नया अपडेट

 

 

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर देहरादून और बागेश्वर जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज (सोमवार) छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने नदियों-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला हेल्पलाइन से संपर्क करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहाँ निर्माण स्थल में बाघ दिखने से श्रमिकों में मची अफरा-तफरी, भगाने के लिए फेंके पत्थर, पढ़े पूरी खबर।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकता है, जिससे भूस्खलन और नदी-नालों के उफान का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बागेश्वर के खान अधिकारी सस्पेंड, सीज होंगी सभी मशीनें, इस वजह से हाईकोर्ट हुआ सख्त, पेश हुए डीएम