उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- राज्य के सभी डीएम को 14 और 15 जुलाई को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश, शिक्षक-कर्मचारी भी छुट्टी पर रहेंगे, आपदा परिचालन केंद्र का आदेश

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा सभी जिलाधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र लिखकर राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 14 और 15 जुलाई को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं और साथ ही जिला अधिकारियों को बताया गया है कि राज्य में लगातार बरसात के कारण भूस्खलन बाढ़ और बोल्डर गिरने तथा जगह-जगह जलभराव मार्ग बंद आदि की घटनाएं हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी...ठिठूरे लोग, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, स्कूल हुए बंद

लिहाजा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना के दृष्टिगत रखते हुए संभावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 और 15 जुलाई को राज्य के समस्त विद्यालयों निजी एवं सरकारी एवं आंगनबाड़ी में शैक्षणिक संस्थान में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। लिहाजा उपरोक्त का अनुपालन करते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अल्मोड़ा- बागेश्वर में हुई जबरदस्त बारिश, हुए बाढ़ जैसे हालात, पढ़े पूरी खबर