उत्तराखण्ड

देहरादून- राज्य के बाहर भी स्थित इन दो बड़े अस्पतालों में हो पाएगा अब मुफ्त इलाज

देहरादून- राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित हो रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को कैशलेस उपचार सुविधा हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं। इसमें अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर फरीदाबाद हरियाणा व एशियन इंसीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद शामिल हैं। अब इन अस्पतालों में भी एसजीएचएस के लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी, दो ट्रैक्टर सामान भी किया जप्त

एसजीएचएस के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को निशुल्क कैशलेस असीमित उपचार खर्च सुविधा दी जाती है। आयुष्मान योजना की नेशनल पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश से बाहर 30 हजार से अधिक सरकारी व प्राइवेट अस्पताल लाभार्थियों की सेवा के लिए सूचीबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू जंगल से सड़ी-गली हालत में बरामद हुई लाश, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

हाल में एसजीएचएस के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर हरियाणा व एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद के दो बड़े निजी अस्पताल को भी जोड़ा गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम ने अपनी दुकानों का किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की, जल्द लागू होंगी नई दरें

योजना के तहत सूचीबद्ध संस्थानों में शामिल हुए इन अस्पतालों में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो, किडनी समेत अन्य व्याधियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।