उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 लोगों को मौके पर ही मौत, SDRF ने दो घायल निकाला

देहरादून विकासनगर के चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार चार व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां ड्यूटी को जा रहे लालकुआँ निवासी वनकर्मी की बाइक सड़क के बीचों बीच बैठे सांड से टकराई, गंभीर रूप से घायल वमकर्मी को अस्पताल में किया भर्ती

 

शनिवार को लोखंडी के पास लगभग 900 मी. नीचे खाई में कार गिरने की सूचना मिली। SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) वन विभाग में कई IFS अफसरों के तबादले, रंजन मिश्रा बने प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव

 

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा वाहन में सवार दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया । जबिक अन्य दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग ने जिले में 6 मई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी