उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल।

देहरादून न्यूज़- यहाँ सोमवार को तहसील क्षेत्र के सीमांत सारनी गांव से त्यूणी बाजार की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी दारागाड़-कथियान मार्ग पर नायली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे सवार 18 वर्षीय युवती रिंकी पुत्री जुमान सिंह निवासी सारनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ महाविद्यालय के शोधार्थी लक्ष्मण सिंह की पीएचडी मौखिकी परीक्षा सम्पन्न

जबकि वाहन में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चालक तिलक सिंह और प्रेम सिंह दोनों निवासी सारनी को राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) UKPSC ने निकाली इन पदों पर भर्ती, 20 फरवरी लास्ट डेट

वही नायब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने कहा की राजस्व पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के लिए त्यूणी में पोस्टमार्टम की कार्यवाही होने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक छा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर शुरू की जांच