उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर शुरू की जांच

रायपुर थाना क्षेत्र के तपस्थली रांझावाला स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली- हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार

 

 

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नीरज कुमार वर्मा बीती 9 अगस्त 2025 से तपस्थली रांझावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। परिजनों के अनुसार 14 दिसंबर को नीरज की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी की अधिकारियों को सख्त निर्देश, भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर हो सख्त से सख्त कार्यवाही

 

 

 

नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसी दिन उसे हायर सेंटर महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- त्योहार पर मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं! पूरे राज्य में एसओपी हुई जारी, कभी भी भरे जा सकते हैं सैंपल

मृतक के परिजनों ने नीरज की मौत के कारणों और नशा मुक्ति केंद्र में उसके साथ हुए व्यवहार को लेकर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।