उत्तराखण्डगढ़वाल,जॉब अलर्ट,

देहरादून- दो साल बाद भरे जाएंगे UKPSC के खाली पद, अध्यक्ष व तीन सदस्यों के लिए आवेदन आमंत्रित

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में लंबे समय से खाली चल रहे अध्यक्ष पद समेत तीन सदस्य पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कार्मिक विभाग के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

कार्मिक सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन पत्र आवश्यक शैक्षिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ डाक द्वारा कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर भेजना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनाव से पहले मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्तियों का अंबार, ये जिला आपत्तियों में सबसे आगे

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ऐसे व्यक्ति होंगे, जिनकी छवि ईमानदार, निष्पक्ष और उच्च प्रतिष्ठा वाली हो। साथ ही उन्हें साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक या न्यायिक क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नौतपा की तपिश फिर बढ़ाएगी पारा, 26-27 मई को उत्तराखंड के मैदानी जिलों में हीट वेव का अलर्ट

 

नियमों के अनुसार आयोग के कुल सात सदस्यों में से कम से कम आधे ऐसे होंगे, जिन्होंने केंद्र या राज्य सरकार के अधीन न्यूनतम 10 वर्षों तक सेवा की हो। इसके अलावा अध्यक्ष सहित कम से कम तीन सदस्य ऐसे होंगे, जिनके पास श्रेणी ‘क’ के अधिकारी के रूप में कार्य करने का अनुभव हो।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ युवक के खाते से साइबर ठगो ने निकाले दस लाख, युवक ने लगाई पुलिस से गुहार। पढ़े पूरी खबर...

 

अध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद पर अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, कार्यरत रह सकेंगे। आवेदन फार्म राज्य सरकार की वेबसाइट uk.gov.in पर उपलब्ध है।