उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रेलवे अतिक्रमण का मामला लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे डीएम दरबार

हल्द्वानी – रेलवे अतिक्रमण को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ सपा प्रदेश महासचिव शोएब अहमद समेत कई जनप्रतिनिधियों के साथ आज जिलाधिकारी कैंप ऑफिस में डीएम और एसएसपी से मुलाकात करते हुए रेलवे अतिक्रमण के दौरान हटाए जा रहे वहाँ के लोगों के लिए विस्थापन की मांग की, इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगभग 4300 से अधिक परिवार निवास करते हैं जो इस अतिक्रमण से प्रभावित हो रहे हैं,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 5 जिलों में अगले 15 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

ऐसे में कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश सपा प्रदेश महासचिव शोएब अहमद समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन व राज्य सरकार से प्रभावितों के विस्थापन की मांग करें। क्षेत्र में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लोग हैं जो कि काफी तकलीफ में हैं, ऐसे में मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार व प्रशासन इनके विस्थापन के लिए प्रयास करें।