उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- हरीश रावत को हराने वाले डॉ मोहन बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाने की उठी मांग

लालकुआं न्यूज़– लालकुआँ विधानसभा के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को मंत्री बनाने की लालकुआं विधानसभा से जोरदार मांग उठ रही है।

 

 

यहां वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष परमांशु श्रीवास्तव, बरेली रोड भाजपा मंडल के अध्यक्ष रोहित दुम्का, भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव, सरदार गुरदीप सिंह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विभिन्न जन समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने वाले तथा लोगों के सुख-दुख में सहभागिता निभाने वाले डॉ मोहन बिष्ट को उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में स्थान देने की जोरदार मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल सड़क हादसा- 5 की मौत और 26 घायल, फोन करते रह गए अधिकारी, पूजा जोशी ने नहीं उठाया कॉल, अब हुई निलंबित

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी मतों से परास्त करने वाले डॉ मोहन बिष्ट वास्तव में मंत्री पद के असली हकदार हैं, केंद्रीय नेतृत्व एवं राज्य के मुख्यमंत्री उन्हें मंत्री पद देकर क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करवाये। यही लालकुआं क्षेत्रवासियों की पार्टी हाई कमान से अपील है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारघाटी में फंसे 15 हजार से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में पूरा हुआ अभियान