उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन

लालकुआं न्यूज़- निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में एक युवती से अभद्रता और उसे परेशान किए जाने के आरोप में मंगलवार को मामला गरमा गया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के ढलान चक्की क्षेत्र में प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियन की दुकान में कार्यरत दूसरे जनपद का एक युवक, जो बाजपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, पर आरोप है कि वह पड़ोस के दुकानदार की बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक युवती के मोबाइल पर आपत्तिजनक और अशोभनीय संदेश भेजकर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING: हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी अगली तारीख

 

मामले को लेकर आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित तहरीर भी सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ घर की ग्रिल तोड़ कर सोने चाँदी के आभूषणों पर हाथ साफ करने वाले बिन्दुखत्ता निवासी 02 शातिर चोरों को लालकुंआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल से सटी सीमाओं पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

 

 

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता करीब दो घंटे तक देर रात तक कोतवाली परिसर में डटे रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।