उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

भीमताल/नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या के डेप्टा निवासी रेवाधर भट्ट उम्र 48 वर्ष पुत्र हरिदत्त भट्ट की पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम जंगल से अपने पशुओं को लेने जा रहे थे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएम से वार्ता कर डॉक्टरों की टीम को डालकन्या भेजकर पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में जंगलों में आग की लगातार सामने आ रही घटनाओं के दृष्टिगत प्रदेश सरकार हुई सख्त, जंगल में आग लगाने वाले धो बैठेंगे अपनी संपत्ति से हाथ, इस एक्ट को लेकर सीएम धामी हुए सख्त

वही पुलिस के मुताबिक रेवाधर भट्ट शुक्रवार शाम चार बजे दो अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल से अपने पशुओं को लेने के लिए गए थे। इस बीच अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर रेवाधर के सिर पर लग गया। वही अस्पताल ले जाते समय रेवाधर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर सार्वजनिक हुई UKPSC की इस भर्ती में शामिल नकलचियों की सूची देखिए लिस्ट....

वही विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि डीएम को फोन कर डॉक्टरों की टीम को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर बुलाया है। कैड़ा ने कहा कि व्यक्ति के परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और मां है। कैड़ा ने जिला प्रशासन से दैवीय आपदा मद से मुआवजा दिलाने को कहा है और मुख्यमंत्री से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- व्यवहार कुशल और एक्टिव अधिकारी गोपाल सिंह चौहान बने SDM रामनगर, प्रमोद कुमार को मिली हल्द्वानी की जिम्मेदारी