उत्तराखण्डकुमाऊं,

तराई-भाबर में घना कोहरा, पहाड़ों में बारिश के आसार; ठंड का प्रकोप बढ़ेगा

हल्द्वानी न्यूज़- साल के अंतिम दिनों के साथ ही ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह से मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की दस्तक हो चुकी है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार तराई-भाबर क्षेत्र में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है और यातायात पर भी असर पड़ सकता है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। 20 और 21 दिसंबर को पहाड़ी जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के रूप में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक घटना: 6 माह की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत

 

 

फोरकास्ट के मुताबिक कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों और ऊधमसिंह नगर जनपद में भी लगातार दो दिन तक कोहरे का प्रकोप रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, जमीन बंटवारे में लापरवाही पर लेखपालों को कार्यवाही की चेतावनी

 

 

हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इसके बाद आने वाले कुछ दिनों में मौसम में आंशिक सुधार हो सकता है और लोगों को कोहरे व ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और कोहरे के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं गौला गेट पर ओवरलोडिंग को लेकर तीन विभागों की छापेमारी, एक वाहन सीज, दो दर्जन से अधिक चालान