उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे गिरी कार, रिटायर्ड कर्नल की मौत, एक की हालत गंभीर

नैनीताल न्यूज़- शहर के समीपवर्ती गेठिया से नैनीताल को जोड़ने वाले आलूखेत लिंक मार्ग पर नैनो कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा। जहां एक को च‍िकित्‍सकों ने मृत घोष‍ित कर द‍िया।

 

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि से ठंड लौटी, ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

जानकारी के मुताबिक, नैनीताल के चिड़ियाघर रोड तल्लीताल निवासी 70 वर्षीय किरण कुमार डंगवाल (सेवानिवृत कर्नल) बुधवार शाम कार से नैनीताल की ओर आ रहे थे। इस दौरान उनके साथ जू रोड निवासी 32 वर्षीय सूरज कुमार भी मौजूद थे। गेठिया से ऊपर चढ़ने के बाद जब वह आलूखेत पहुंचे तो पता लगा कि सीसी मार्ग में निर्माण कार्य चलने के कारण मार्ग बंद कर द‍िया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने प्रदेश के इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया

इस बीच वह खड़े ढलान में वाहन बैक करके नीचे की ओर आने लगे। कुछ आगे पहुंचे ही थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे गिरकर सड़क के दूसरे छोर पर जा पहुंचा। गनीमत रही कि सड़क किनारे पेड़ से टकराकर वाहन रुक गया।

 

हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस टीम ने तत्काल 108 एम्बुलेंस से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने र‍िटायर्ड कर्नल को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के आदेश जारी किये

 

वहीं, सूरज कुमार का उपचार चल रहा है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, हादसे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। घायल से पूछताछ के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।