उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में शिव कथा का गुणगान कर झूमे श्रद्धालु

लालकुआं न्यूज़– दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आज से 11 अप्रैल तक आयोजित 5 दिवसीय भगवान शिव कथा में व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती ने भगवान शिव के विभिन्न नाम एवं रूपों का वर्णन करते हुए शिव महिमा का बखान किया।

 

शिव कथा का विधिवत शुभारंभ करते हुए कथा व्यास सुश्री सोमा भारती ने कहा की शिव कथा सभी कथाओं में सबसे महत्वपूर्ण है। इसे सुनने से ही पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग तपस्या और करुणा की मूर्ति है। रुद्राक्ष भगवान शिव का साक्षात स्वरूप है। वह जीवन में उर्जा का एक सुरक्षा कवच बन कर मनुष्य का कल्याण करता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में इतने पदों में जल्द होगी होमगार्ड की बंपर भर्ती, भर्ती में नही होगी लिखित परीक्षा, पढ़े पूरी खबर।

 

 

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शिव भगवान की पूजा बेल पत्री के पत्तों से करता है उसका जीवन धन्य हो जाता है। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के विभिन्न नाम एवं रूपों का सुंदर वर्णन करने के साथ-साथ शिव महिमा का विस्तृत बखान किया बीच-बीच में विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उक्त कथा

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) हल्दूचौड़ की बेटी बनी लेफ्टिनेंट

 

शाम 3:30 बजे से देर शाम 7 बजे तक चली। अंत में महा आरती के साथ-साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कथा के आयोजक पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान और समाज सेवी राजकुमार सेतिया ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और लोगों को आध्यात्मिक दिशा मिलती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बेचने जा रहे तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

इस अवसर पर दिब्य ज्योति जागृती संस्थान की नवजोत भारती, अनीता भारती, रितु भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, सुरेश शाह, प्रदीप जनोटी, हेमंत पांडे, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नरेश चौधरी, रामपाल शर्मा, किच्छा से राजकुमार, दीप लोहानी, धीरज भट्ट और नारायण सिंह बिष्ट समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।