उत्तराखण्डकुमाऊं,

जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, भीमताल ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन

हल्द्वानी न्यूज़– मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित जनपद स्तरीय अंडर-14, अंडर-19 बालक-बालिका एवं अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, बेतालघाट और कोटाबाग ब्लॉकों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और टीमवर्क का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

 

 

प्रतियोगिता के परिणाम में भीमताल ब्लॉक का दबदबा साफ नजर आया। अंडर-19 बालक, अंडर-19 बालिका, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-14 बालक वर्ग में भीमताल ब्लॉक की टीम विजेता रही। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग का खिताब हल्द्वानी ब्लॉक ने अपने नाम किया। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ओवरऑल चैंपियन का खिताब भीमताल ब्लॉक को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में दो दिवसीय उत्तराखंड स्टार्टअप बूटकैंप का आयोजन

 

 

प्रतियोगिता के उपरांत राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 22 सितंबर से मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पर्यटक की दबंगई: नाबालिगों से छेड़छाड़ के बाद रिवॉल्वर लहराई, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उम्मीद है प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक राहुल पवार, खेल अधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं मनीष पवार उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  देश को जल्द मिलेगी पार्किसंस के उपचार की दवा, अमेरिका में मानव ट्रायल शुरू, कुमाऊं विवि के कुलपति के नाम जुड़ेगी एक बड़ी उपलब्धि

 

निर्णायक प्रकाशचंद्र, अमित कांडपाल, देवेन्द्र जीना, हरगोविंद पाठक, हरीश वर्मा, जितेंद्र अरेडा, मनोज कुमार, गोविंद बोरा, हेमा नेगी, शोभा मनराल, भुवन सुठा, सुरेंद्र अधिकारी और खेल अधिकारियों उपस्थित रहे सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।