उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी तहसील में डीएम ललित मोहन रयाल का औचक निरीक्षण, पेंडिंग फाइलों पर फूटा गुस्सा; अधिकारियों से मांगा जवाब

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम के अचानक तहसील पहुंचने से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (एडीएम) भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

 

जिलाधिकारी ने सबसे पहले तहसील के नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों और फाइलों की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि डीएम अपने मोबाइल में संबंधित फाइलों का पूरा रिकॉर्ड लेकर पहुंचे थे और उसी के आधार पर कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान कई मामलों की फाइलें लंबित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: KFC में खाना खा रहा था युवक, बाहर स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख ले उड़ा चोर

 

 

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: वाहन में अंगीठी जलाकर सोए टैक्सी चालक की दम घुटने से मौत

 

 

इसके बाद जिलाधिकारी सीधे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पेंडिंग फाइलों की समीक्षा कर विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक प्रकरण का तय समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुवान से पहले उत्‍तराखंंड में कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

 

 

डीएम के औचक निरीक्षण से पूरे तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा। कर्मचारी रिकॉर्ड और फाइलों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि कार्यालयों में कार्य संस्कृति बेहतर हो और आम जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें।