उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- ड्रोन व संदिग्ध गतिविधियों की अफवाहों पर न दें ध्यान, SSP नैनीताल ने की जनता से सतर्कता की अपील

रामनगर/पिरूमदारा (नैनीताल)- पिछले कुछ दिनों से रामनगर व पिरूमदारा क्षेत्र सहित जनपद के अन्य इलाकों में ड्रोन उड़ने और संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इसको लेकर नैनीताल पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- दोहरी वोटर लिस्ट वाले प्रत्याशियों को झटका, हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग के फैसले पर लगाई रोक

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल की अपील :
“जनपद में किसी प्रकार की कोई असामान्य या आपात स्थिति नहीं है। पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। जिलेभर में लगातार गश्त की जा रही है।”

 

 

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि ऐसी झूठी व भ्रामक खबरें फैलाना दंडनीय अपराध है और इससे कानून व्यवस्था बाधित हो सकती है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से असत्य जानकारी साझा न करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हीट वेव के चलते इस जिले में स्कूलों का टाइम बदला, देखे आदेश

 

 

👉 यदि किसी को कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आती है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ, अब ओपीडी में आने वाले मरीजों को निशुल्क मिलेंगी दवाइयां

 

 

📢 जनता से अपील

किसी भी तरह की अफवाह पर न दें ध्यान। अफवाह फैलाने से बचें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल