उत्तराखण्डकुमाऊं,

एसओजी की सूझबूझ और लालकुआं कोतवाली की त्वरित कार्यवाई से 5 घंटे में दिल्ली में ट्रेस हुई लापता छात्रा

लालकुआं न्यूज़– लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई कक्षा 10 की छात्रा के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महज 5 घंटे में दिल्ली में ट्रेस कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में एसओजी की सूझबूझ और तकनीकी विश्लेषण अहम साबित हुआ। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

 

 

इसके बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

 

 

तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर छात्रा की लोकेशन दिल्ली के पड़पड़गंज क्षेत्र में ट्रेस की गई। एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया है। पुलिस के अनुसार छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ तहसील दिवस में कागजों के साथ पैसे लेकर तहसीलदार के पास पहुंचा युवक, जमकर हुआ हंगामा, रिश्वत देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

इस अभियान में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, एसओजी इंचार्ज राजेश जोशी, हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीम ने मिलकर काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बेचने जा रहे तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

 

एसएसपी ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और टीम ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए कम समय में सफलता हासिल की है।