उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – नये शैक्षिक सत्र में पहली, दूसरी कक्षाओं की पुस्तकों में होगा बदलाव

  • पहली, दूसरी कक्षाओं की पुस्तकों में होगा बदलाव
  • माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जनपदों के सीईओ को भेजा पत्र

रुद्रपुर न्यूज़ – नए शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा एक और दो की पाठ्य पुस्तकों के नाम और पाठ्यक्रम बदलेंगे। एनसीईआरटी की ओर से कक्षा एक और दो की हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषय की पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी पेपर मिल में भूकंप से हड़कंप

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह ने इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के लिए पूर्व में की गई मांग में पाठ्य पुस्तकों के नाम परिवर्तित करते हुए मांग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ युवक-युवती ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती की हालत नाज़ुक

कक्षा एक और दो को पाठ्य पुस्तक रिमझिम के स्थान पर सारंगी, मेरीगोल्ड के स्थान पर मृदंग, गणित का जादू के स्थान पर आनंदमय गणित और मैथ मैजिक के स्थान पर जॉयफुल मैथमेटिक्स पाठ्य पुस्तक संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, एक घायल