उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- हीट वेव के चलते इस जिले में स्कूलों का टाइम बदला, देखे आदेश

देहरादून न्यूज़– भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 21 अप्रैल 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उष्ण लहर (हीट वेव) की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों में निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम धामी ने सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की अधिकारियों के साथ ली बैठक, सड़क दुर्घटनाओं को लेकर दिये ये अहम निर्देश

 

 

खासतौर पर शिशुओं, स्कूली बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं पर गर्मी का ज्यादा असर पड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
इसी क्रम में जनपद प्रशासन द्वारा आदेश जारी करते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री-नर्सरी कक्षाओं और विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।आदेश के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 से अगले एक सप्ताह तक:

  • आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्री-नर्सरी कक्षाएं सुबह 07:30 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगी।
  • कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही चलेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में जजों के तबादले

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, स्कूल प्रबंधन समितियों और संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी भी संस्था द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य के इन जिलों में अवैध शराब के खिलाफ 25 मई तक बड़ा अभियान

 

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।