उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ सिंचाई नहर में मिला संदिग्ध अवस्था में महिला का शव, मचा हड़कंप

  • हल्द्वानी में संदिग्धावस्था में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उक्त शव कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके सिर पर चोट और बदन पर रगड़ के निशान हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालाकि पुलिस मान रही है कि नहर में बहने से शरीर पर रगड़ और टकराने से सिर पर चोट लगी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में CRP और BRP के 955 पदों पर फिर शुरू होगी भर्ती, हाईकोर्ट से लगी रोक हटी

वही थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया कि रविवार रात 12:20 बजे एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। कूड़ा फंसा होने के कारण नहर चोक हो गई। किसान कूड़ा निकालने के लिए नहर में उतरा।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, लालकुआं में तेज रफ्तार दूध के कैंटर की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

तो कूड़ा खींचा तो उसमें महिला की लाश निकली। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष मानी जा रही है।

सोमवार सुबह मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण


उधर, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है। शव मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।