उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- रामलीला मंचन के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में रामलीला के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक कमलवागांजा में रामलीला में चचेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है मौके पर ही युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वासियों को नए साल पर सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, 51 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

 

हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की मर्तक उमेश नैनवाल है जिसे उसके रिश्तेदार यानी चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है। प्रथम दृष्टिया बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी एवं लोहड़ी मेले के कल से तीन दिवसीय आयोजन को लेकर पुलिस, प्रशासन व कई विभागों की मेला समिति से हुई संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गये।

 

वही घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी प्रकाश आर्या ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस छानबीन में जुटी