उत्तराखण्डकुमाऊं,

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं का चयन

लालकुआं न्यूज़– युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा लालकुआं में अंडर-14 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पीएमश्री जीआईसी हल्दूचौड़ में वॉलीबाल, कबड्डी व पिट्ठू तथा पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, गौलापार में एथलेटिक्स, खो-खो व मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं हुईं। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  1 मार्च से शुरू होंगे D.EL.ED.के ऑनलाइन आवेदन

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। विभाग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार कबड्डी में देवचौड़ प्रथम और हरिपुर बच्ची द्वितीय रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये बड़े निर्देश, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पिट्ठू में हरिपुर बच्ची प्रथम और किशनपुर द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल में हरिपुर बच्ची प्रथम और लालकुआं द्वितीय रहा। 3000 मीटर दौड़ में देवचौड़ विजेता रहा। खो-खो बालक वर्ग में हरिपुर बच्ची प्रथम और देवलचौड़ द्वितीय, जबकि बालिका वर्ग में कुंवरपुर प्रथम और देवलचौड़ द्वितीय रहा। वहीं मुर्गा झपट में लखनमंडी विजेता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भर्ती: 1046 वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र जल्द होंगे नियुक्त

 

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गणेश पापड़, भाजपा नेता गोविंद सामंत, विशाल, खेल प्रशिक्षक दीपक पांडे और ब्लॉक कमांडर दिवाकर रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।