उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में 30 रुपये के केले खरीदना पड़ा भारी! UPI से पेमेंट करते ही दो बैंक खातों से उड़ गए 2.21 लाख रुपये

हल्द्वानी न्यूज़- मुखानी क्षेत्र में महज 30 रुपये के केले खरीदकर यूपीआइ से भुगतान करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। भुगतान के करीब आधे घंटे बाद ही उसके दोनों बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने 2.21 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। खाते का बैलेंस चेक करने पर रकम गायब होने का पता चला तो पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल साइबर क्राइम शाखा और बैंक हेल्पलाइन को सूचना दी। मामले में मुखानी थाने में तहरीर देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां करंट लगने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

केले खरीदने के बाद किया था UPI भुगतान
कमलुआगांजा निवासी पीड़ित के अनुसार, 12 सितंबर को वह दवा लेने के लिए ईसीएचएस आर्मी कैंट गया था। करीब 11:30 बजे घर लौटते समय वह नैनीताल बैंक मुखानी के पास एक फल विक्रेता से रुका और 30 रुपये के केले खरीदे। इसके बाद उसने फल विक्रेता को यूपीआइ के माध्यम से भुगतान किया।

 

 

घर पहुंचते ही बैंक बैलेंस देखकर उड़े होश
करीब 12:30 बजे घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने अपने बैंक खातों का बैलेंस चेक किया। एक खाते में महज 175 रुपये और दूसरे खाते में 385 रुपये शेष मिले। दोनों खातों से बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वह बैंक पहुंचा, लेकिन एसबीआइ कुसुमखेड़ा शाखा बंद थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ STF की बड़ी कार्यवाही, 80 लाख रूपये की हेरोइन के साथ दो अंतर्राजीय नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

साइबर क्राइम शाखा और बैंक हेल्पलाइन को दी सूचना
इसके बाद पीड़ित दोपहर करीब 1:30 बजे हल्द्वानी साइबर क्राइम शाखा पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही एसबीआइ की हेल्पलाइन पर भी साइबर फ्रॉड की सूचना दी। तत्काल दोनों बैंक खातों को ब्लॉक करा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद्र का सख्त निर्देश होली पर अगर मचाया हुड़दंग तो खैर नहीं

 

 

एक घंटे में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए 2.21 लाख
तहरीर के अनुसार, दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच साइबर अपराधियों ने पीड़ित के दोनों बैंक खातों से अलग-अलग नामों पर कुल 2,21,568.44 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यूपीआइ से भुगतान करने के बाद ही उसके बैंक खातों में सेंध लगी। पुलिस से अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और रकम वापस दिलाने की कार्रवाई की मांग की गई है।