बिंदुखत्ता में 15 करोड़ की विद्युत योजनाओं का शुभारंभ, वर्षों बाद विकास कार्यों को मिली रफ्तार

लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता में लंबे समय से ठप पड़े विद्युतीकरण कार्यों को आखिरकार नई गति मिल गई है। वर्ष 2012 से रुके हुए विकास कार्यों के बाद आज क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की विद्युत योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के शुरू होने से बिंदुखत्ता क्षेत्र में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एस.के. गुप्ता, उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय स्तर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, जगदीश पंत, प्रकाश आर्य, सुरेश पांडे, रंजीत रावत, सोनू पांडे, पूरन बिष्ट, चंदर बिष्ट, विनोद भट्ट, मनीष बोरा और कुंदन चुफाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।








