उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- होटल में दीवार के पीछे चल रही थी बिजली चोरी, ऊर्जा निगम की छापेमारी में ब्लूबेरी होटल समेत छह पर 40 लाख का जुर्माना

रुद्रपुर न्यूज़– ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रुद्रपुर के मुख्य बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल ब्लूबेरी समेत छह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। इस दौरान होटल ब्लूबेरी में मीटर से पहले केबल को दीवार में छिपाकर सीधे कनेक्शन जोड़ने की तकनीकी तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान आठ एसी और गीजर चोरी की बिजली से चलते पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: यहां अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में लिप्त वाहन को किया सीज, आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

 

 

छापेमारी अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर की गई, जिनकी निगरानी में लंबे समय से कुछ व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर नजर रखी जा रही थी। कम बिजली बिल आने और खपत में असमानता मिलने पर होटल और अन्य उपभोक्ताओं की गोपनीय जांच की गई।

 

 

शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी, उपखंड अधिकारी प्रकाश शाह, एई पुनीत कुमार, शुभम, अवर अभियंता व विजिलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बिजली चोरी का खुलासा हुआ। टीम ने छापेमारी कर साक्ष्य के तौर पर पूरी कार्रवाई का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडदून में बढ़ रहे कोरोना के मामले, एम्स की नर्सिंग अधिकारी समेत तीन Covid Positive

 

 

होटल ब्लूबेरी में भारी पैमाने पर बिजली चोरी पाई गई, जिसके चलते अकेले होटल पर लगभग 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, आसपास के पांच अन्य उपभोक्ताओं पर भी चोरी के आरोप सिद्ध हुए, जिन पर कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। कुल मिलाकर करीब 40 लाख रुपये की धनवसूली की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका धाम में सीईओ अजय गुप्ता ने की पूजा, दिव्यांग बेटी को भेंट की इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल

 

 

ऊर्जा निगम ने सभी आरोपितों के विद्युत कनेक्शन काटकर केबल और संबंधित सामग्री सील कर दी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।