उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में कल से पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

लालकुआं न्यूज़– जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान, बिंदुखत्ता में आज 12 जनवरी से पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक एवं मेला प्रारंभ हो गया है, जो 16 जनवरी तक चलेगा। उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया कि मेले का उद्घाटन सोमवार को दोपहर दो बजे किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव परिणाम: मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला

 

उन्होंने जानकारी दी कि मेले के पहले दो दिन 12 व 13 जनवरी को क्षेत्र के विद्यालयों के बीच बॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़ और बोरा दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 14 से 16 जनवरी तक लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रदेश में नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

 

 

मेले के समापन दिवस 16 जनवरी को स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध लोक गायक माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, अमित बाबू गोस्वामी, शेर सिंह दानू और चेतन पांडे सहित अन्य कलाकार तथा सूचना विभाग की टीमें अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में अब हर भूमि की होगी एक खास यूनिक आईडी, भूमि की मिलेगी पूरी कुंडली, राजस्व विभाग तैयार करने में जुटा

 

मेला समिति अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्थानीय संस्कृति, लोककला और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें तथा आयोजन को सफल बनाएं।