उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का कल होगा आगाज

  • बिंदुखत्ता में पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का कल होगा आगाज

लालकुआं न्यूज़- उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय मेले का कल रविवार 12 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट विधिवत उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश पंत करेंगे, जिनके साथ उक्त समारोह में कोतवाल दिनेश सिंह फत्यार्ल, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, भाजपा नेता गुरदीप सिंह, संजीव शर्मा, रोहित दुमका, सचिन अग्रवाल, दीपक बत्रा शिरकत करेंगे, मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामानों के स्टाल लगाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भारी मतों से करी जीत दर्ज

 

जनता इंटर कॉलेज काररोड में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का आज विधिवत उद्घाटन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया की मेले में उत्तराखंड के विभिन्न नामी कलाकारों के साथ क्षेत्रीय कलाकारों की टीमों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सहकारी समिति में हुए सेब घोटाले की SIT जांच की अनुमति, मंत्री ने कहा, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

 

जिसके प्रथम दिवस में बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा, कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए कौतिक समिति विभिन्न आयोजन भी करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्मैक तस्कर की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने घर खंगाला, मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज