उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में फ्लेमलेस कुकिंग कार्यशाला ने बच्चों में जगाया पाक कला का जुनून

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में फ्लेमलेस कुकिंग कार्यशाला ने बच्चों में जगाया पाक कला का जुनून

 

हल्द्वानी न्यूज़-  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग ने बाल दिवस के शुभ अवसर पर एक अद्वितीय और शिक्षाप्रद फ्लेमलेस कुकिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरयादी, कई समस्याओं का क्या मौके पर निस्तारण, हल्दूचौड़ की इस जमीन को लेकर तहसीलदार लालकुआं को दिए निर्देश।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे हुआ। छात्रों का स्वागत गर्मजोशी से किया गया और उन्हें पंजीकृत किया गया। कार्यशाला में फ्लेमलेस कुकिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। अनुभवी शेफ ने छात्रों को आसान और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की कला सिखाई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित, की 13 बड़ी घोषणाएं।

 

छात्रों ने समूह गतिविधियों में भाग लेकर स्वयं व्यंजन बनाए, जिससे उनके अंदर टीम वर्क की भावना विकसित हुई। कार्यक्रम के अंत में एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इन कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस

 

 

इस कार्यशाला के माध्यम से ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने बच्चों में पाक कला के प्रति रुचि जगाने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहे।