उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

हल्दूचौड़ न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के स्वयंसेवियों और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

 

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीना मथेला ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानव सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा से जुड़े विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने मंडी में मार छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी, अवैध शराब बेचने वाले दुकान बंद कर हुए नौ दो ग्यारह।

 

 

स्वच्छता अभियान चलाकर दिया जागरूकता का संदेश

एक दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई करने के साथ ही मुख्य द्वार के आसपास जमा कूड़े-कचरे को हटाया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई करने तथा स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अपनी ही सरकार के खिलाफ उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम! यूसीसी में Live in Relationship को लेकर दिया बड़ा बयान

 

 

शिक्षकों और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु पांडे, भास्कर जोशी और सांस्कृतिक सचिव भावना भट्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. अजीत कुमार सैनी और डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

 

 

कार्यक्रम में प्रो. पंकज कुमार, डॉ. मनोज पंत, डॉ. हेमचंद्र पांडे, डॉ. गीता तिवारी पांडे, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता भट्ट सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर हमले से बाहर निकलने की जद्दोजहद, उत्तराखंड में कई घंटो से 90 सरकारी वेबसाइट और एप बंद, आज से ट्रायल रन

 

 

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी ने किया। आयोजन में एनएसएस की ओर से डॉ. भावना मेहरा, हेमा जीना, मुन्नी जोशी, राकेश और गणेश जोशी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम के माध्यम से सत्य, अहिंसा, राष्ट्रसेवा और स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया गया।