उत्तराखण्डगढ़वाल,

कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, जानिए पूरा मामला!

कोटद्वार न्यूज़- सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर कोटद्वार में शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कुछ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद कई व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

 

 

उज्जैन में मस्जिद हटाने से जुड़ी पोस्ट पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद हटाए जाने की घटना से संबंधित एक पोस्ट दीपक कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। पोस्ट पर व्यापारी की प्रतिक्रिया के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ भूख का बहाना बनाकर युवक ने लूटा मोबाइल, गूगल पे से 42 हजार रुपये उड़ाए

 

 

व्यापारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

व्यापारी संजीव टैंक ने इस मामले में कोटद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मामले में धारा 196 और 115 भी जोड़ी गईं। इसके बाद दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को BNS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड- यहां शादी से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, तीन की मौत, 3 गंभीर घायल

 

 

गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पहुंचे व्यापारी, दिया धरना

दीपक की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कई व्यापारी कोटद्वार कोतवाली पहुंच गए। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया और महामंत्री नवीन गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।

 

 

मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी मनोज ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जांच की प्रक्रिया के संबंध में भी व्यापारियों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बरातियों को ले जा रही मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

 

 

पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त

एएसपी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।