उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- गौला रेंज में तैनात वनकर्मी का शव गौला के जंगल में पेड़ से लटका मिला

हल्द्वानी न्यूज़– गौला रेंज में तैनात फायर वॉचर का शव मंगलवार को गौला के जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह घर पर खाना बनाने के लिए कहकर निकले थे। जब काफी देर बाद नहीं लौटे तो परिजनों ने वन अधिकारियों को जानकारी दी। तलाश करने के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ आवारा जानवरों से परेशान गौलापार के किसान ने उठाई आवाज, बोले क्या शहरों से ही उठाओगे जानवर?

 

मोहन सिंह सम्मल (43) निवासी हैड़ाखान गौला रेंज के अधीन फायर वाॅचर के पद पर तैनात थे। वह वन प्रभाग की जू कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहते थे। सोमवार शाम घर में पत्नी से खाना तैयार करने को कहा और इसके बाद निकल गए। सोमवार रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  बेमौसमी बरसात से बर्बाद हुई गेहूं की फसल से हुए नुकसान का राजस्व कर्मियों ने किया मूल्यांकन

 

वही इस मामले की जानकारी रेंजर आफिस में दी गई। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी टीम के साथ उन्हें खोजने में जुट गए। जू कॉलोनी से 100 मीटर आगे जंगल में पेड़ की टहनी से उनका शव लटका मिला। कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए हुआ चयन, सीएम धामी देंगे नियुक्ति पत्र

 

जानकारी पाकर अन्य लोग भी जुट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को मोहन सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।