उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। 11 और 12 जून को तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ मार्ग पर पार्किंग कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट, पांच लोग गिरफ्तार, वीडियो वायरल

 

 

वहीं, 11 जून से 16 जून तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

 

 

गर्मी से मिलेगी राहत

प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा था। बीच-बीच में हल्की बारिश होने के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन के लिए सरकार पर गलत नीति लागू करने का आरोप लगाते हुए विधायक सुमित हृदेश ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 10 जून के बीच प्रदेश में सामान्य से लगभग 15 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

10 जून की शाम से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सी.एस. तोमर ने बताया कि 10 जून की शाम से ही राज्य के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। 11 और 12 जून को कुछ जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में BRP-CRP शिक्षकों की 900 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन हुए शुरू, ऐसे करे आवेदन

 

 

चारधाम यात्रियों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। निदेशक सी.एस. तोमर के अनुसार 20 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून की दस्तक होने की संभावना है। खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, पत्थर गिरने और पेड़ों के धराशायी होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

 

ऐसे में यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लेने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।