उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 1 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मौसम विभाग की ओर से 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, 3 घंटे बाद मिला शव

 

 

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 जुलाई (बुधवार) को जनपद बागेश्वर के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

 

 

यह निर्णय राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून द्वारा जारी पत्र और मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के आधार पर लिया गया है। प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (good news) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपये देगी सरकार, बनाया जा रहा प्रस्ताव

 

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां की कमाई या कर्ज का बहाना नहीं चलेगा: हाई कोर्ट, बच्चे का भरण-पोषण पिता की पहली जिम्मेदारी

 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।