उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नैनीताल न्यूज़- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने नैनीताल जिले के लिए 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार सक्रिय मानसून के चलते जिले में तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की आशंका है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, इन दो दिनों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे मिली हल्द्वानी से लापता युवती की लाश, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप।

 

 

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पर्यटकों को पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगल की आग ने वन विभाग के कर्मचारियों के छुड़ाये पसीने, नैनीताल में अब आग बुझाने के लिए NDRF ने संभाला मोर्चा

 

 

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 8 जिलों में यलो अलर्ट; बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत