उत्तराखण्डकुमाऊं,

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई यह महत्वपूर्ण मांग, देखें वीडियो

लालकुआं न्यूज़- पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में काठगोदाम और रामनगर बांद्रा मुंबई तक चलने वाली रेलगाड़ी को रेगुलर चलाने की मांग की।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री भट्ट ने लोकसभा सदन में शून्य काल के दौरान उठाए गए प्रश्न में कहा कि कुमाऊं मंडल से मुंबई के लिए काठगोदाम और रामनगर बांद्रा सप्ताह में एक दिन चलती है जबकि यहां से मुंबई और मुंबई से यहां पर्यटन के क्षेत्र में लोगों का आना-जाना बड़ी मात्रा में लगा रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पंतनगर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप से की भेंट, पहाड़ी टोपी पहनाकर किया सम्मान

 

इसलिए एक दिन ट्रेन का संचालन होना नाकाफी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि रामनगर से बांद्रा, और काठगोदाम से मुंबई तक के संचालित साप्ताहिक ट्रेन को रेगुलर या कम से कम सप्ताह में तीन दिन किया जाना चाहिए। जिससे कि पर्यटन के क्षेत्र में वह अन्य गतिविधियों में यात्रियों को पर्यटकों को सुविधा हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस एवं नव वर्ष 2025 के अवसर पर नगर नैनीताल का यातायात प्लान