उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

Silver City Mall में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

जिम से निकलते ही बरसाईं गोलियां, बाइक से फरार हुए बदमाश; STF और FSL जांच में जुटी

देहरादून न्यूज़– राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित Silver City Mall में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। जिम से बाहर निकल रहे झारखंड के गैंगस्टर और स्टोन क्रशर कारोबारी विक्रम शर्मा (45) की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर सेकेंडों में बाइक से फरार हो गए।

 

मृतक की पहचान झारखंड निवासी विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो काशीपुर में स्टोन क्रशर कारोबार से जुड़ा था और हाल ही में देहरादून के रेसकोर्स इलाके में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह 50 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद था और झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर Akhilesh Singh गिरोह से उसकी करीबी की भी जांच की जा रही है।

 

4 प्वॉइंट्स में समझिए पूरी वारदात
1️⃣ सुबह 9 बजे जिम पहुंचा था विक्रम
विक्रम शर्मा शुक्रवार सुबह नियमित वर्कआउट के लिए मॉल स्थित जिम पहुंचा था। वह हाल ही में जमशेदपुर से देहरादून शिफ्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त भारत पर एलबीएस कॉलेज में ली सामूहिक शपथ

 

2️⃣ 10:30 बजे सीढ़ियों पर किया गया हमला
करीब 10:30 बजे जब वह जिम से निकलकर सीढ़ियों की ओर बढ़ा, पहले से घात लगाए दो शूटर उसके पास पहुंचे और तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली कनपटी पर और दूसरी पेट के पास लगी। तीसरा राउंड मिसफायर बताया जा रहा है। मौके पर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

 

3️⃣ बाइक से आए थे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बदमाश मॉल के अंदर पहुंचे थे, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर मुख्य सड़क पर बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़ा था। वारदात के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गए।

 

4️⃣ मॉल में मची अफरा-तफरी
गोली चलने की आवाज सुनते ही मॉल में दहशत फैल गई। लोग दुकानों में छिप गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और घायल विक्रम को मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम कोरोनेशन अस्पताल में कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) यहां विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

STF और FSL की टीमें जांच में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह और एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर मौके पर पहुंचे।

 

 

 

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और राजधानी के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और सभी संभावित एंगल—व्यक्तिगत रंजिश, कारोबारी विवाद या गैंगवार—को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

मृतक के पास भी मिली पिस्टल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा को पहले से जान का खतरा था और वह अपने पास पिस्टल लेकर चलता था। हालांकि हमलावरों ने उसे हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : बारिश के बीच परेड ग्राउंड में धधका 121 फीट ऊंचा रावण, आतिशबाज़ी और झांकियों से गूंजा दशहरा, सीएम धामी बोले- श्रीराम से लें जीवन की सीख

 

50 से अधिक मामलों में नामजद
सूत्रों के अनुसार विक्रम शर्मा को अपराध जगत में “माइनिंग किंग” के नाम से भी जाना जाता था। वह झारखंड में हत्या, फायरिंग और रंगदारी समेत 50 से अधिक मामलों में नामजद था।

 

विक्रम का नाम Akhilesh Singh गैंग से जुड़ी कई बड़ी वारदातों में भी सामने आ चुका है, जिनमें 2007-08 के दौरान जमशेदपुर में हुई चर्चित हत्याएं और गोलीकांड शामिल हैं।

 

पुलिस का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

 

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इस दिनदहाड़े हुई हत्या ने देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।