उत्तराखण्डकुमाऊं,

वन निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊं क्षेत्र के गौरव डुंगराकोटी अध्यक्ष व सुमित कुमार मंत्री बने

उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊं क्षेत्र के द्विवर्षीय क्षेत्रीय चुनाव में गौरव डुंगराकोटी को निर्विरोध अध्यक्ष एवं सुमित कुमार को निर्विरोध मंत्री निर्वाचित किया गया है।

 

यहां क्षेत्रीय कार्यालय, चीड़ डिपो संख्या -1, रामपुर रोड, हल्द्वानी में चुनाव अधिकारी बुद्धि सिंह राणा तथा प्रेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित संगठन के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें सर्वसम्मति से गौरव डुंगराकोटी को कुमाऊं क्षेत्र का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मिले गौला संघर्ष समिति के लोग, धरना 16 वे दिन जारी, शीशमहल गेट में वाहन जाने पर गेट पर ही धरना देने का किया ऐलान ।

 

 

इनके अलावा कैलाश चंद्र जोशी को क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील चंद्र जोशी उपाध्यक्ष, नितीश कनवाल उपाध्यक्ष, सुमित कुमार मंत्री, गौरव जोशी संयुक्त मंत्री, हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष, नीरज गुणवंत संगठन मंत्री और दीप चंद्र अटवाल प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पेशी के दौरान फिल्मी स्टाइल फायरिंग, विनय त्यागी पर हमला करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

 

 

इस अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा संगठन के प्रति जिम्मेदार रहते हुए वन निगम के तमाम कर्मचारियों को उनके हक हकूक की लड़ाई लड़ने में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेलकूद प्रतियोगिता से पहले बड़ा हादसा: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम