उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में गणतंत्र दिवस परेड–2026 का भव्य आयोजन, 26 जनवरी को DSA मैदान में होगी ऐतिहासिक परेड

नैनीताल न्यूज- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद नैनीताल में गणतंत्र दिवस परेड–2026 का भव्य आयोजन 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को DSA मैदान, मल्लीताल में पूरे गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुमाऊँ मंडल के आयुक्त श्री दीपक रावत उपस्थित रहेंगे, जो प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी तथा आकर्षक रैतिक परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस तारीख को एक बार फिर आ रहे है पीएम मोदी, यहाँ करेंगे जनसभा को संबोधित

 

कार्यक्रम के अनुसार परेड का एलाईनमेंट प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल का आगमन 10:40 बजे, जिलाधिकारी का आगमन 10:45 बजे, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रेंज का आगमन 10:50 बजे तथा आयुक्त कुमाऊँ मंडल का आगमन 10:55 बजे निर्धारित है। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात 11:05 बजे रैतिक परेड प्रारंभ होगी। मुख्य अतिथि का संबोधन 11:30 बजे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन 11:50 बजे किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवती के साथ युवकों ने करी सरेआम छेड़छाड़, जबरन बाइक पर बैठाने की करी कोशिश, पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहेगी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. (आईपीएस) ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर गणतंत्र दिवस की गरिमा को और बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता, पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक