उत्तराखण्डकुमाऊं,

सेंचुरी पल्प एंड पेपर में 55 वें सुरक्षा सप्ताह पर निकाली भव्य सुरक्षा रैली

लालकुआं न्यूज़– सेंचुरी पल्प एंड पेपर में 55 वें सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विशाल और प्रेरक सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने किया। रैली में कारखाने के सभी अधिकारी, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का येलो अलर्ट जारी।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं है, बल्कि इसके लिए लोगों को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मिलकर “शून्य दुर्घटना” का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ऑटो/ ई-रिक्शा के बाद अब होगा टैक्सी बाइक का सत्यापन, बनेगी SOP, और ऐसे ई-रिक्शा/ऑटो चालक जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया, उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

 

 

कार्यक्रम के अंत में मिल के वरिष्ठ अधिकारी प्रणव शर्मा ने कारखाने में सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्यस्थल को सुरक्षित बनायें। इसके बाद कर्मचारियों ने शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- टोल कर्मी पर कार सवार युवकों का हमला, फास्टैग मशीन से सिर फोड़ा; पूरी वारदात CCTV में कैद