उत्तराखण्डगढ़वाल,चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा को लेकर आई बड़ी अपडेट, मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही

चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाया। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हिंसक बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास में जुटा कॉर्बेट प्रशासन

 

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सारी व्यवस्था की गई है। हम सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं कि कोई श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन में या अपंजीकृत तरीके से न आएं। बहुत सख्त जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी के 'बेल बसानी' में ढूंढी जगह, अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश को दी जानकारी

 

यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर यात्रियों के लिए भोजन, पानी, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था की गई है। कहीं भी कोई भगदड़ अब तक नहीं मची है। अगर कोई ऐसी अफवाह फैलाता है तो इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएग।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ पुलिस ने 9 हजार कीमत के नकली नोट के साथ सरगना ज्वेलर समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी