उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ 12 साल के लड़के ने मरने से पहले पिता और फिर दो भाईयों को काटा, जानिए दस दिनों में उसके साथ क्या हुआ

रुद्रपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। उसे रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) पहाड़ में कार हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

 

वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन लड़के थे। गोविंद सरकार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विक्की सरकार उम्र 12 वर्ष को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। उसने कहा कि वह रविवार सुबह से ही लोगों को काटने को दौड़ने लगा। बताया कि इस दौरान पहले उसने मेरी अंगुली काट दी। इसके बाद अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों ने राजस्व गांव को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और जनजाति कल्याण निदेशालय के सचिव से की वार्ता

 

लोगों की मदद से उसे पकड़कर वहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। करीब दोपहर 2:30 बजे से इलाज शुरू हुआ। इसके आधे घंटे बाद विक्की की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- आधार सेंडिंग ना होने पर बन्द हो जाएगी इन लाभार्थी की पेंशन

 

उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हिदायत दी कि वह अपने और अपने बेटों को रेबीज का इंजेक्शन लगा ले।