उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ चलते वाहन में लगी अचानक आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नैनीताल जिले के लामाचौड़ इलाके में सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलते समय एक कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि महज 8 मिनट के भीतर ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

घटना सोमवार रात करीब 9:35 बजे की है। जानकारी के अनुसार, करन नेगी, निवासी गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर एक, फतेहपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी टाटा पंच कार के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  माधवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र एवं पशु चिकित्सा शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

 

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक करन नेगी ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उनके इस त्वरित निर्णय से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सास मंदिर और पति ऑफिस में, बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला, जेवर-नकदी भी ले गई, केस दर्ज

 

सूचना मिलने के लगभग 25 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने की कार्रवाई में भुवन चंद्र जोशी, अनुज शर्मा, श्याम सिंह नैनवाल, प्रेम प्रकाश राणा और देवेंद्र कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता: लंबे समय से फरार चले रहे बिन्दुखत्ता निवासी वारंटी को किया गिरफ्तार

 

अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि कार पूरी तरह जल चुकी है, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में वाहन के पुराने होने और तकनीकी कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।