उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ रास्ता पूछने पर अज्ञात युवकों ने कार चालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ हल्द्वानी के राजपुरा से गांधीनगर की तरफ जा रहे कार चालक ने जब रास्ता पूछा तो तीन युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। वही चोटिल कार चालक के भाई की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। राजपुरा वार्ड नंबर 12 निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे उनके भाई रोनित कुमार और नितिन कुमार गांधीनगर की तरफ कार से जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेएसएसएससी भर्ती: समूह-ग के 840 पदों पर जल्द नियुक्ति, वन दारोगा की शारीरिक परीक्षा नवंबर में, कनिष्ठ सहायक दस्तावेज़ सत्यापन दिसंबर में

वही रोडवेज के पास खड़े तीन युवकों से उन्होंने रास्ता पूछा। तो किसी बात को लेकर तीनों युवकों ने कार चालक से मारपीट व गाली- गलौच शुरू कर दी। वही झगड़े में आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहाँ से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जमीन से लेकर रोजगार तक बड़े फैसले, धामी कैबिनेट ने लिए अहम निर्णय

वही शिकायतकर्ता के मुताबिक नितिन कुमार की सोने की चैन और अँगूठी व रोनित कुमार का मोबाईल मौके पर ही गिर गया। इसके साथ ही कार में भी नुकसान होने की बात कही गई है। वही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कैंची धाम आने वाले हो जाओ सावधान! बाबा नीब करौरी महाराज के नाम पर बनाई फर्जी वेबसाइट, कहीं कट न जाए जेब आपकी