उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) शहर के आवारा सांडो को पकड़ने का अभियान नगर निगम ने किया शुरू- डीएम

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में नगर निगम ने सांड पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक एक हफ्ते में 20 सांड पड़कर बाजपुर गौशाला भिजवाए गए हैं। वही जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा उनके द्वारा पहले एक्सीडेंट करने वाले या चोट पहुंचाने वाली सांडों को पकड़ने के निर्देश हैं। उसके पश्चात आवारा गौवंश को पकड़ कर गौशालाओं में भेजा जाएगा। गौशालाओं के लिए भी कई विकल्प खोज जा रहे हैं, जल्द गौशाला बनकर भी तैयार हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- विनोद कुमार सुमन का केंद्र में संयुक्त सचिव के लिए इम्पैनलमेंट

इसके अलावा जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि गड्डा मुक्त अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों में पेयजल के लीकेज अभी ठीक करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। जिसमें अब तक नैनीताल हाईवे में पांच लीकेज जल संस्थान द्वारा ठीक कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में दर्दनाक हादसा: रोड पार कर रही 5 साल की बच्ची को बस ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोश में लोगों ने किया पथराव

वही इसके अलावा गौला नदी में खनन शुरू करने के लिए भी जिलाधिकारी ने जॉइंट इंस्पेक्शन करने के निर्देश दिए हैं।