उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया भंडाफोड़, पूर्ति विभाग ने किया मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी में आए दिन अवैध गैस की रिफिलिंग का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन संबंधित विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है। अब तक जिला प्रशासन या सिटी मजिस्ट्रेट ने छापे में इनका भंडाफोड़ किया है। लेकिन जिस पूर्ति विभाग की यह जिम्मेदारी है उसे मानो कोई लेना-देना नहीं। आज फिर अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कॉर्बेट टाईगर रिजर्व रामनगर के अन्तर्गत बेला रेंज में कार्यरत इस वन क्षेत्राधिकारी को किया गया निलंबित, देखे आदेश

कमलुवागांजा क्षेत्र के नोवा स्टील प्लांट के तरफ एक गोदाम के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए टेंपो में गैस की रिफलिंग की जा रही थी। जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली। इसके बाद वह मुखानी थाना पुलिस और पूर्ति विभाग को टीम को लेकर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) इस विभाग में जल्द होगी 1383 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

वहीं अवैध गैस रिफलिंग कर रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पूरे गोदाम को जब सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा चेक किया गया तो वहां पर आधा दर्जन टेंपो, कई सारे गैस सिलेंडर और कुछ मोटर बरामद किए हैं। जिसके जरिए अवैध रिफलिंग की जाती थी। फिलहाल सारे सामान को जप्त किया जा रहा है और पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण, अवैध उपखनिज परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

जिन लोगों द्वारा यह अवैध धंधा किया जा रहा था, उनकी भी धर-पकड़ की जाएगी, यह गोदाम दीपक बोरा नाम के व्यक्ति द्वारा किराए पर दिया गया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।