उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) अवैध अतिक्रमण नहीं बख्शेगा नगर निगम, अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में नगर निगम व प्रशासन।

हल्द्वानी न्यूज़- अतिक्रमण के जद में दम घोट रहे हल्द्वानी शहर में आने वाले दिनों में नगर निगम हल्द्वानी और प्रशासन की और से बड़ी कार्यवाही देखने को मिलेगी, शहर में हुए भारी अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने लिस्ट सार्वजनिक कर मार्गो के किनारे बने फुटपाथ, नाला, नहर पर अतिक्रमण की जोनवार सूची तैयार कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- काठगोदाम रेलवे स्टेशन में अराजक तत्वों ने लगाई कारों में आग, ट्रेन का इंजन फूंकने की भी कोशिश, मचा हड़कंप

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया है कि नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के संबंध में नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के संपूर्ण क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों के किनारे फुटपाथ, नाला, नहर आदि को हटाया जाना है इस बड़ी कार्यवाही को आगामी 2 जून से अंजाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनी: कमरे में युवक का शव, महिला को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

वही इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त को आदेशित किया है कि समय-समय पर तिथि निर्धारित करते हुए पत्र जारी कराने मुनादी कराने टीम गठित कर अनुपालन करने और नगर निगम की भूमि मकानों नजूल भूमि पर अतिक्रमण की सूचना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्यवाही को करने के लिए नगर निगम क्षेत्र को 20 जोन में बांटा गया है अतिक्रमण की श्रेणी टीन शेड निर्माण, निर्माण साइन बोर्ड, ईटा, रेता बजरी -सरिया आदि का भंडारण – वाहनों की अवैध स्थाई पार्किंग -कबाड़ समान का भंडारण -सड़क की सीमा से व्यावासिक भवन के आगे पक्का निर्माण नाली फुटपाथ पर कब्जा न करने के संमबध में एक लिस्ट जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहारादून- राज्य में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी