उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) जिले में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, जिसके चलते जिले में 23 रास्ते बंद, रहें सावधान

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी सहित नैनीताल जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बरसात से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में 41.8 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 84 मिलीमीटर बरसात हुई है। वही जबकि कुस्याकुटोली में 70 मिलीमीटर बरसात हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (ब्रेकिंग न्यूज़) लोक गायक प्रहलाद मेहरा का हुआ निधन, यहां ली अंतिम सांस

वही भारी बारिश के कारण जिले में 1 राज्य मार्ग, 1 आंतरिक मार्ग और 21 ग्रामीण मार्ग बंद है जिनको खोलने का काम चल रहा है। शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है जिलाधिकारी ने लोगों से नदियों के किनारों से दूर रहने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में भी गाढ, गधेरे उफान पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम द्वारा यहाँ बनाया जाएगा शॉपिंग कांप्लेक्स, आर्किटेक्ट ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर